राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): इंटरमीडियट की परीक्षाफल से हिरणपुर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जहां आर्ट्स में अनीसा नाज ने जिले में अव्वल स्थान हासिल किया। वही इसमे अन्य चार बच्चों ने टॉप 10 में जगह बनाई। विज्ञान में भी दो बच्चे अव्वल आये। मॉडल प्लस टू विद्यालय की छात्रा अनीसा नाज ने कला में 445 अंक हासिल किया। व्यवसायी पिता साहेर हुसैन व गृहणी माँ राविया परवीन पुत्री की इस उपलब्धि पर काफी खुशी दिखे। अनीसा ने बताई की इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षको को देना चाहेंगे। उन्होंने बताई की आगे चलकर शिक्षक बनना चाहेंगे। इसके साथ ही इसी विद्यालय के नवीन मण्डल व डोली कुमारी की पुत्री रूमा कुमारी ने 440 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा , देवाशीष कुमार वर्मा ने 435 अंक लाकर पांचवा , विवेक दा ने 434 अंक लाकर छठवा व मॉडल प्लस टू बड़तल्ला की छात्रा सोनेका कुमारी ने 431 अंक प्राप्त कर आंठवा स्थान हासिल किया। उधर इंटरमीडियट विज्ञान में मॉडल प्लस टू विद्यालय बड़तल्ला का जलवा रहा। जहां के पिता नकुल भंडारी , मा मीना देवी के पुत्र कुंदन भंडारी ने जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह इसी विद्यालय के भरत कुमार साहा व ललिता देवी के पुत्र चन्दन कुमार साहा ने 444 अंक लाकर जिले में सांतवा स्थान हासिल किया।












