Search

September 26, 2026 11:48 am

JAC 12वीं में सफलता पर बधाई, हेमलाल मुर्मू बोले—यह अंत नहीं, नई शुरुआत है

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को हेमलाल मुर्मू ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी उन्होंने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया और सभी को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के जीवन की एक अहम उपलब्धि जरूर है, लेकिन इसे अंतिम लक्ष्य नहीं समझना चाहिए। यह नए अवसरों और संभावनाओं की शुरुआत है, जहां से आगे की राह और भी व्यापक होती है।
हेमलाल मुर्मू ने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया, जो इस बार अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है।
उन्होंने अंत में कहा कि झारखंड के युवा ही राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सपनों से ही झारखंड का भविष्य मजबूत और समृद्ध बनेगा। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!