Search

May 9, 2026 9:46 pm

डीएवी आरा कुजू में ‘मदर्स डे’ धूमधाम से मनाया गया

अक्षय कुमार सिंह

कुजू। आरा सारुबेरा शनिवार को डीएवी आरा कुजू में ‘मदर्स डे’धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य आलोक कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

img 20260509 wa0125226487956746557006
कार्यक्रम का आरंभ करते प्राचार्य

मौके पर नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के बीच नृत्य, संगीत, कवितवाचन और नाट्य अभिनय का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया। मौके पर बच्चों की माताओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य श्री कुमार ने कहा, “आप अपने बच्चों को पौष्टिक टिफिन बनाकर दें और पौष्टिक खाना खाने की आदत डालें तभी बच्चों का शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास होगा।” कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों की माताओं ने कहा विद्यालय परिसर में इस तरह के कार्यक्रम बार-बार होनी चाहिए।

img 20260509 wa0124501665089981180431
img 20260509 wa01238739577543452334199
माताओं के लिए हुआ म्यूजिक गेम का आयोजन

मौके पर माताओं ने सेल्फी पॉइंट पर जाकर अपने-अपने बच्चों के साथ फोटो लिया और विद्यालय की ओर से आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। मंच का संचालन शिक्षिका सीमा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना कुमारी, कुमारी दीप्ती, किट्टू मुख़र्जी, बबिता कुमारी, अनिता भारती, खुशबू दुबे और शताक्षी प्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका थी। मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

img 20260509 wa01217034181923570108192

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!