Search

May 9, 2026 11:50 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

पाकुड़। विक्रमपुर मोड़ के समीप शनिवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, घटना शाम करीब सात बजे की है। वृद्ध महिला विक्रमपुर से कोटालपोखर की ओर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर बहुत जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और बोलने की स्थिति में नहीं थी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत महिला को सड़क से उठाया और टोटो के माध्यम से एक स्थानीय व्यक्ति के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!