Search

June 25, 2026 1:50 pm

वृद्धाश्रम में गूंजा मातृशक्ति का सम्मान, पिंकी मंडल की पहल से खिल उठीं माताओं की मुस्कान।

पाकुड़: मातृशक्ति दिवस के अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने संवेदनशील पहल करते हुए सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रही माताओं के साथ समय बिताया। उन्होंने माताओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वृद्धाश्रम में खुशी और भावुकता का माहौल देखने को मिला। पिंकी मंडल ने कहा, माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है—चाहे वह जन्म देने वाली हो या स्नेह और मार्गदर्शन देने वाली। आज कई माताएं वृद्धाश्रम में रह रही हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, यह समाज के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने आगे कहा कि इन माताओं की सेवा और देखभाल करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। “उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्चे मायने में मातृशक्ति दिवस मनाना है,” उन्होंने भावुक होकर कहा। इस मौके पर पिंकी मंडल ने माताओं से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। उनकी इस पहल से वृद्धाश्रम की माताएं भावुक हो उठीं और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए आशीर्वाद दिया।
यह पहल न सिर्फ संवेदनशीलता का उदाहरण बनी, बल्कि समाज को बुजुर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दे गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!