Search

May 12, 2026 11:35 pm

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत,जांच में जुटी पुलिस।

पाकुड़ रामपुरहाट रेलखंड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। डिब्रूगढ़–कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोल संख्या 143/21 के पास नसीपुर फाटक के समीप हुई। घटना की सूचना मिलते ही मालपहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी भेजा गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है ताकि पहचान हो सके। पुलिस आसपास के इलाकों में मृतक की शिनाख्त को लेकर छानबीन कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति कहां से आया था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!