Search

September 26, 2026 12:53 am

ऑनलाइन दवा बिक्री व नकली दवाओं के विरोध में 20 मई को सभी दवा दुकाने रहेगी बन्द।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): जिलेभर की दवा दुकानें आगामी 20 मई को बंद रहेंगी। यह निर्णय केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में लिया गया है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संचय बर्धन द्वारा बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट और बाजार में नकली दवाओं की बढ़ती बिक्री के विरोध में यह बंद आयोजित किया जा रहा है।एसोसिएशन ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। इनमें ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे अत्यधिक डिस्काउंट पर नियंत्रण व नकली दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई शामिल है।प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की नीतियों के कारण छोटे दवा व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे स्थानीय दवा दुकानदारों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। इसको लेकर जिले के सभी दवा व्यवसायियों से 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने व एकजुटता दिखाने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!