Search

May 16, 2026 12:16 am

वेतन कटौती और नई शर्तों के विरोध में सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में कचरे का अंबार

पाकुड़ नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। शहर के सभी 21 वार्डों में पिछले तीन दिनों से साफ-सफाई ठप पड़ी है, जिससे चौराहों और मोहल्लों में कचरे का ढेर लग गया है और लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ने लगी है।
आकांक्षा एंटरप्राइजेज के तहत कार्यरत करीब 50 सफाई कर्मी वेतन नहीं मिलने और नई शर्तों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मियों का आरोप है कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद कंपनी ने 631रूपया प्रतिदिन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब प्रबंधन इसे घटाकर 474 रुपया करने पर अड़ा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि समय पर भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कई कर्मी पिछले 8 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन अब उन्हें मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
कर्मियों ने कंपनी की नई शर्तों पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कचरा उठाने वाले हल्के वाहनों को चलाने के लिए हैवी ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की जा रही है, जो अव्यावहारिक है। हड़ताल जारी रहने से शहर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!