Search

September 25, 2026 6:29 pm

कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया हल्लाबोल


पाकुड़ खाड़ी देश में युद्ध के चलते देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल गैस की कीमतों और आसमान छूती महंगाई के विरोध में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी चौक के समीप पाकुड़ दुमका मुख्य सडक में कांग्रेस कार्यकर्त्ता एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुतला
दहन किया प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की आर्थिक नीतियों की तीखी आलोचना की और कहा कि सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय केवल खोखले आश्वासन दे रही है जिससे मध्यम और गरीब वर्ग का जीना मुहाल हो गया है.कॉंग्रेस ज़िला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार  ने केंद्र सरकार के दोहरे मापदंडों पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जब चुनाव चल रहे थे, उस समय भी मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बेहद तनावपूर्ण वातावरण बना हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भाजपा के सांसदों और विधायकों के बड़े-बड़े काफिले सड़कों पर दौड़ रहे थे और पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा था. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उस समय देश में पेट्रोल और डीजल गैस की कोई कमी नहीं दिख रही थी जो अब अचानक जनता पर बोझ डाला जा रहा है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!