Search

May 16, 2026 9:39 pm

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट का टेरिटोरियल आर्मी में चयन

अक्षय कुमार

रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय के एनसीसी (NCC) के एक छात्र चिंटू कुमार का चयन टेरीटोरियल आर्मी , रैंक जीडी, बटालियन 114 , जम्मू एंड कश्मीर में हुआ है।

img 20260516 wa01826820958471035080828

छात्र की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ अमन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र ने लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने उनकी सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रकट की।

img 20260516 wa01793338864811299503221

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!