Search

May 16, 2026 11:04 pm

मवेशी हाट की चाहरदीवारी निर्माण का ईई ने किया निरीक्षण, अनियमितता पर दिखे सख्त।

अनावश्यक रूप से खोले गए द्वार को बंद करने का दिया निर्देश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): भवन प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने शनिवार को हिरणपुर सरकारी मवेशी हाट परिसर में निर्माण हो रहे चाहरदीवारी कार्य का निरीक्षण किया। जहां इस दौरान अनावश्यक रूप से खोले गए द्वार को अविलम्ब बन्द करने का निर्देश संवेदको को दिया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी मनोज कुमार , बीडीओ टुडू दिलीप , एसआई गौतम कुमार सहित काफी संख्या में पुलिसबल उपस्थित थे। विभाग द्वारा करीब 1. 25 करोड़ की लागत से पांच हिस्से में इस चाहरदीवारी का निर्माण कार्य की जा रही है। निर्माण कार्य मे कुछ संवेदको द्वारा पूर्व के जर्जर चाहरदीवारी को छोड़कर इसके सामने ही नए सिरे से बनाया जा रहा है। जबकि प्राक्कलन अनुरूप पुराने जर्जर दीवार को तोड़कर ही बनाया जाना था। वही परिसर के निकट बसोबास कर रहे कई लोगो द्वारा अपने अपने घरों के सामने चाहरदीवारी में द्वार खोल दिया गया है।। जिससे कि घर से हटिया में सहज रूप से आवागमन किया जा सके। जो की प्राक्कलन विपरीत कार्य की गई थी। इसको लेकर लोगो मे काफी नाराजगी देखी गई है। कार्यपालक अभियंता ने परिसर के निर्माणाधीन चाहरदीवारी कार्य का सघन निरीक्षण किया व सभी संवेदको को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि खोले गए सभी द्वार को अविलम्ब बन्द करे। वही चाहरदीवारी के भीतरी भाग में भी प्लास्टर कार्य किया जाय। इस कार्य मे किसी प्रकार की बाधा नही आना चाहिए। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्राक्कलन अनुरूप निर्माण कार्य किया जाएगा। आगामी सोमवार को सभी द्वार को बंद करने का निर्देश दी गई है। वही लोगो की सुविधा को देखते हुए जगह जगह सीढ़ीनुमा गेट बनाया जाएगा। जिससे कि लोग आवागमन कर सके। चाहरदीवारी तोड़ने वालों के ऊपर सख्ती से करवाई होगी। इसमे शामिल किसी को बख्शा नही जाएगा।

img 20260516 wa00446919946401828708376
img 20260516 wa00454146604147613157551

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!