Search

May 22, 2026 9:44 pm

इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय के विद्यार्थियों ने अपने कौशल का किया प्रदर्शन

अक्षय कुमार

रामगढ़। शुक्रवार को राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कौशल का प्रदर्शन किया।

img 20260522 wa01406624678144057252858

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने तकनीकी मॉडल, प्रेजेंटेशन, नवाचार परियोजनाएं तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल और ज्ञान का परिचय दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी कृष सिंह, आनंद गुप्ता , पवन कुमार,संजय उरांव समीर वेदियां और शिवम कुमार रहे। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा नवाचार की भावना को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।कुलाधिपति बी एन साह ने शुभकामनाएं दीं।

img 20260522 wa01371321746380493940271

उन्होंने कहा कि गतिविधियाँ प्रतिभा को पहचान दिलाने और निखारने का सर्वोत्तम माध्यम हैं। सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।

img 20260522 wa01395094690988154898818

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!