Search

May 22, 2026 9:44 pm

समर कैंप में बच्चों के हुनर की डीईओ ने की सराहना, छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए व्यंजनों का किया स्वादिष्ट सेवन।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति ने गुरुवार को हिरणपुर स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में आकर समर कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ ने विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस कैम्प में कक्षा छह , सात व आठ के बच्चो द्वारा बनाये गए शर्बत , मुड़ी मिक्सचर , सत्तू की शर्बत , आम पन्ना , नीबू जूस बनाया गया था। जहां डीईओ ने बनाये गए सभी व्यंजनों का सेवन किया। वही कक्षा दी के तिथि दत्ता ने संविधानविद भीमराव अंबेडकर की जीवनी अंग्रेजी में प्रस्तुत किया गया। डीईओ ने सभी बच्चो की उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह , शिक्षिकाएं डोली शील , रीमा शील आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!