Search

September 25, 2026 6:53 am

विधायक स्टीफन मरांडी के आवास से 11 सांपों का सफल रेस्क्यू, इलाके में मचा हड़कंप

दुमका। शहर के चर्चित राजनीतिक क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई, जब स्टीफन मरांडी के आवास परिसर में सांप होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सतर्कता के साथ अभियान चलाकर कुल 11 सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने आवास परिसर से 10 बेबी कोबरा (स्पेक्टेकल्ड कोबरा) तथा एक रेडिश-नेक कीलबैक प्रजाति के सांप को पकड़ा। जहरीले कोबरा के इतने बड़े संख्या में मिलने से आसपास के लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि प्रशिक्षित रेस्क्यूकर्मियों ने पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने बताया कि पकड़े गए सभी सांपों को बाद में सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया, ताकि उन्हें प्राकृतिक वातावरण मिल सके और किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। टीम द्वारा आवास परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, झाड़ियों को हटाने तथा आसपास कचरा जमा नहीं होने देने की सलाह भी दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि सांप दिखने पर घबराने के बजाय तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!