Search

May 25, 2026 3:42 pm

हाईकोर्ट के निर्देश पर डालसा की पहल रंग लाई, बिछड़े दंपति फिर हुए एक

पाकुड़। माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ (डालसा) द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान को लेकर की गई मध्यस्थता सफल रही। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय तथा डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में सोमवार को डालसा के मध्यस्थता केंद्र में झारखंड उच्च न्यायालय से रेफर किए गए मामले B.A. No. 2390/2026 का सफल निष्पादन किया गया। मध्यस्थ समीर कुमार मिश्रा और सचिव रूपा बंदना किरो के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे आपसी मतभेद समाप्त हो गए। मध्यस्थता के दौरान दंपति आपसी सहमति से फिर से साथ रहने को राजी हो गए। भावुक माहौल में दोनों ने एक-दूसरे को फूलमाला पहनाकर साथ रहने और पारिवारिक जीवन को नई शुरुआत देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संबंधित अधिवक्ता, दोनों पक्षों के परिजन तथा डालसा कर्मी मौजूद रहे। डालसा की इस पहल को पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!