Search

May 26, 2026 12:30 am

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़।

पाकुड़: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब दो वर्षों तक जेल में रहने के बाद सोमवार को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पाकुड़ आगमन पर जिला कांग्रेस की ओर से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। शहर के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि आलमगीर आलम को राजनीतिक साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी निशात आलम की बड़ी जीत जनता का जवाब है।प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ तनवीर आलम ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि पिता के जेल जाने के बाद पूरा परिवार कठिन दौर से गुजरा, लेकिन कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के भरोसे ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में संगठन को मजबूत बनाए रखा।अपने संबोधन में आलमगीर आलम भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि पाकुड़ की जनता और कार्यकर्ताओं का प्यार उन्हें हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन और जनता सबसे ऊपर हैं तथा उन्होंने हमेशा इंसानियत और विकास की राजनीति की है। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद वे फिर से गांव-गांव जाकर विकास कार्यों को गति देंगे।कार्यक्रम में जिला प्रभारी उदय लखवानी समेत कई कांग्रेस नेता, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

img 20260525 wa00605102603842111580588
img 20260525 wa00622659798743458591304
img 20260525 wa00591245482457144873193
img 20260525 wa00612769679568027593450

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!