Search

May 26, 2026 7:05 pm

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील

अक्षय कुमार

गोमिया। बकरीद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया महादेव महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम, गोमिया-तेनुघाट सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, जयप्रकाश एक्का ललपनिया ओपी प्रभारी, थाना प्रभारी महुआटांड़ , पिंटू मेहता रहावन ओपी प्रभारी एवं प्रकाश यादव जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी के द्वारा ललपनिया, महुआटांड़ एवं जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से मिलकर बकरीद पर्व को शांति पूर्वक और सहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की अपील किया गया।

प्याऊ का उद्घाटन करते हुए पदाधिकारी

वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए जागेश्व बिहारर चौक पर राहगीरों के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर शुद्ध पेयजल का पन शाला का उद्घाटन किया गया।

img 20260526 wa01132036040468724288407
img 20260526 wa01149192456103765121302

इस मौके पर कुंदा पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र सिंह, मुस्लिम समुदाय के सदर अहसान अंसारी, जाकिर अंसारी, अबरार अंसारी, पचु महतो, सुरेश गिरी, सतपाल महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर अतिथियों के द्वारा लोगों में गुड़ और चना वितरण गया l इस मौके पर जोगेश्वर विहार थाना के पदाधिकारी सुरेश पहन, धर्मेंद्र सिंह सरदार, विशाल कुमार, फिलिप सोरेन, चौकीदार मुशर्रफ अंसारी ने राहगीरों को पानी पिलाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!