Search

May 27, 2026 1:00 am

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से मारपीट कर सोने की बाली छीनी, 5 पर मामला दर्ज

महेशपुर (पाकुड़): घाटचोरा गांव में रास्ता बनाने को लेकर हुए जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 43 वर्षीय धनमुनी मुर्मू के साथ मारपीट कर आरोपियों ने उनके कान से सोने की बाली छीन ली। इस हमले में पीड़िता का कान कट गया और सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। यह घटना 21 अप्रैल की बताई जा रही है। पीड़िता ने मारपीट और लूटपाट के मामले में मारशील हेम्ब्रम, बबलू हेम्ब्रम, बहाफुल हेम्ब्रम, फुलमुनी टुडू और सुजिया देवी के खिलाफ महेशपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। आरोप है कि विवादित जमीन पर रास्ता बनाने से रोकने के दौरान आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा के निर्देश पर कांड संख्या 79/26 दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!