Search

July 16, 2026 6:10 pm

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, कार्यालय कक्ष से माइक्रोफोन व महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब,जांच में जुटी पुलिस।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते सोमवार की रात हाथकाठी स्थित प्राथमिक विद्यालय हिंदी के कार्यालय कक्ष की ताला तोड़कर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर मंगलवार को थाना के एसआई रविशंकर भट्ट ने विद्यालय आकर घटनास्थल का जायजा लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहा ने थाना में की गई लिखित शिकायत में कहा है कि ग्रीष्म अवकाश को लेकर वर्तमान में विद्यालय बन्द है। उधर जनगणना कार्य को लेकर मुझे प्रतिनियुक्त की गई है। इसको लेकर मुझे लगातार विद्यालय आना जाना लगा रहता है। मंगलवार सुबह कार्यवश विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय कक्ष के ताला टूटा हुआ पड़ा था। वही खिड़की खुली हुई थी। कक्ष के सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कक्ष में रखे हुए मॉइक्रोफ़ोन , विद्यालय से सम्बंधित कई पंजी , अन्य कमरों की चाबी आदि नदारद था। इस विद्यालय में बीते पांच अक्टोबर 2025 को भी चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया था। इसकी सूचना तत्काल थाना को दिया गया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। बहरहाल बीते कई महीनों से हिरणपुर में चोरी की वारदातों में काफी कमी आई थी। जो अब पुनः उभरने लगा है। इसको लेकर पुलिस को सख्ती बरतना आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!