Search

September 25, 2026 1:05 am

चोरी के प्रयास में युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

पाकुड़: इस्लामपुर गांव में चोरी करने की नीयत से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना अब्दुल रशीद, पिता स्वर्गीय हुरमुज शेख, के घर में घटी। जानकारी के अनुसार, गाबा शेख, पिता कबीर शेख, निवासी इस्लामपुर, थाना पाकुड़ मुफस्सिल, जिला पाकुड़, को चोरी के प्रयास के दौरान मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। मामले में अब्दुल रशीद के आवेदन के आधार पर पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 58/26, दिनांक 25.05.2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2)/317(2) के तहत मामला अंकित कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!