Search

May 27, 2026 1:14 am

बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने गणपुरा चौक पर किया चक्का जाम।

प्रशासन के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन।

पाकुड़िया गणपुरा पंचायत में बिजली की अनियमित आपूर्ति और खराब व्यवस्था से नाराज ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर आए और गणपुरा चौक पर चक्का जाम कर दिया। बिजली पोल और तार टूटने के कारण पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान थे। विभाग को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने गणपुरा बाजार को बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पाकुड़िया प्रखंड प्रशासन और बिजली विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में लोगों ने विरोध जारी रखा। बाद में अधिकारियों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोपहर करीब दो बजे चक्का जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

img 20260526 wa00478239562467257404178
img 20260526 wa0046165652921355479935

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!