Search

July 18, 2026 12:11 am

सरसों की खुशबू से महकी आत्मनिर्भरता, पीवीटीजी दीदियों ने सीखी तेल उत्पादन की नई तकनीक

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)प्रवाह, लिट्टीपाड़ा कार्यालय में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, पाकुड़ के कृषि वैज्ञानिक डॉ. किरण किंधर द्वारा जनजाति उपयोजन परियोजना के अतंर्गत प्रखंड के कर्माटांड़, चतरा, बड़ा मारगो एवं गुडा पहाड़ गांव की दीदियों के लिए सरसों से तेल निकालने वाली मिनी मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से सरसों से तेल निकालने की पूरी प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझाया गया।कार्यक्रम में कुल 25 पीवीटीजी महिला किसानों ने भाग लिया एवं मशीन संचालन, तेल निष्कर्षण प्रक्रिया तथा उससे जुड़े विभिन्न उपयोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. किरण किंधर द्वारा सरसों से प्राप्त तेल एवं खली के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने विशेष रूप से खली के महत्व को जैविक खाद के रूप में समझाया तथा खेतों में उसके सही उपयोग की जानकारी दी।इस अवसर पर प्रवाह परियोजना के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!