Search

May 31, 2026 4:13 pm

तंबाकू छोड़ने का लिया संकल्प, डालसा ने युवाओं को बताया स्वस्थ जीवन का मंत्र

पाकुड़। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा डालसा सचिव रूपा वंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। पाकुड़ प्रखंड परिसर स्थित एंडेवर एकेडमी प्रोजेक्ट प्रयास पाकुड़ सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों एवं कैंसर समेत अन्य जानलेवा बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी, पान सहित सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही तंबाकू मुक्त घर, कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बनाने की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन, सुरक्षित समाज और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए तंबाकू से दूर रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में एंडेवर एकेडमी के शिक्षक संजय कुमार, पीएलवी नीरज कुमार राउत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
वहीं महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। पैरा लीगल वॉलंटियर चंदन कुमार रविदास ने लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए तंबाकू छोड़ने की अपील की। अभियान के दौरान लोगों को नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

img 20260531 wa00191004809900881439759
img 20260531 wa0018877128381444929110

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!