Search

September 24, 2026 8:36 pm

सीरत-ए-गौसे आजम व इस्लाह-ए-मुआशरा कॉन्फ्रेंस आयोजित।

पाकुड़िया। प्रखंड के मोंगलाबांध गांव स्थित मदरसा परिसर में बुधवार को नमाज-ए-ईशा के बाद अजीमुश्शान सीरत-ए-गौसे आजम व इस्लाह-ए-मुआशरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। जलसे की सदारत मोंगलाबांध जामा मस्जिद के खतीब व इमाम मौलाना शकील मिस्बाही ने की, जबकि निगरानी मदरसा बरकातिया दारुल क़ेराअत के सदर मुदर्रिस मौलाना मुखलिसुर रहमान ने की। दुमका से पहुंचे शायर-ए-हिंदुस्तान मौलाना कारी सुखनवर दुमकावी ने नात-ए-पाक पेश कर महफिल को मुनव्वर किया। खुसूसी मुक़र्रिर मुफ्ती सफीउल्लाह मिस्बाही ने गौसे आजम की सीरत पर रोशनी डालते हुए अल्लाह की इबादत, सच्चाई, नेक अमल, सादगी, गरीबों की मदद और समाज की इस्लाह पर जोर दिया। उन्होंने ग्यारहवीं शरीफ की धार्मिक परंपरा और इसके महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौलाना मेराज रजा फैजी, मौलाना जियाउल, मौलाना खुर्शीद आलम, मौलाना गाजी ओवैसी, मौलाना मुमताज आलम, मौलाना नूर आलम व मौलाना शाकिर नूरी समेत कई उलमा मौजूद रहे। आयोजन की सफलता में यूथ कमिटी मोंगलाबांध के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में दुआ-ए-खैर और सलातो-सलाम के साथ जलसे का समापन हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!