Search

June 8, 2026 1:10 am

महिला उत्पीड़न व मारपीट के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने महिला उत्पीड़न, मारपीट एवं अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 71/26 में नामजद अभियुक्त अलाउद्दीन शेख उर्फ अला शेख, पिता गाजी मोहम्मद शेख, निवासी गगनपहाड़ी, को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 72/26 में नामजद अभियुक्त नबाब शेख, पिता मोजाम शेख एवं इसतेफाक, पिता अनिकुल शेख, दोनों निवासी गगनपहाड़ी, थाना पाकुड़ मुफस्सिल, को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ महिला उत्पीड़न, मारपीट, धमकी एवं अन्य आरोपों को लेकर मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!