Search

June 16, 2026 1:39 am

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर गांवों तक पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों को पढ़ाया सुरक्षित सफर का पाठ।

हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन की अपील, दुर्घटनाओं पर रोक के लिए आम लोगों की भागीदारी पर जोर।

पाकुड़, “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” के संदेश के साथ अमड़ापाड़ा प्रखंड में प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया। आलूबेड़ा एवं पाछूवाड़ा पंचायत में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि थोड़ी सी सावधानी कई जिंदगियां बचा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और नशे की हालत में वाहन चलाने से परहेज करने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों को चेताया कि वाहन के ऊपर बैठकर या असुरक्षित तरीके से यात्रा करना दुर्घटना को आमंत्रण देना है। सड़क हादसों को कम करने के लिए आम जनता की जागरूकता और सहयोग को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया। इस दौरान हिट एंड रन, गुड सेमेरिटन सहित सरकार की ओर से दुर्घटना पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता एवं मुआवजा योजनाओं की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी अमड़ापाड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमड़ापाड़ा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, आलूबेड़ा एवं पाछूवाड़ा पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, सेवक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

img 20260615 wa00301307384871572189406
img 20260615 wa0029881577208806494090

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!