Search

June 17, 2026 12:24 am

तालाब किनारे सज रही थी नशे की महफिल, ब्राउन शुगर की 29 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार।

कालिकापुर में पुलिस की दबिश, मुर्शिदाबाद के रमजान के पास से 6.37 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के कालिकापुर में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बंद पड़ी बीड़ी फैक्ट्री के पीछे तालाब के पास चल रहे नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि कालिकापुर इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां कुछ लोग बैठकर नशा करते मिले। पुलिस को देखते ही कई लोग भागने लगे। इसी दौरान टीम ने एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे दो सिगरेट के डिब्बों से सिल्वर फॉयल में लिपटी 29 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान रमजान शेख (37), पिता नौसाद शेख, ग्राम सेकपुर, थाना शमशेरगंज, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 6.37 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा 2100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 147/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b)/22(a) के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। छापेमारी टीम में नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, एसआई सन्नी सुप्रभात, एएसआई सौकत अली अंसारी समेत नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!