Search

June 18, 2026 12:28 am

नहाने गया युवक खदान में डूबा, देर शाम ग्रामीणों ने बरामद किया शव

राहुल दास

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव में मंगलवार बंद पड़े खदान में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घंटों चली खोजबीन के बाद बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर युवक का शव खदान से बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार बेलपहाड़ी गांव निवासी स्वर्गीय सुबोध पहाड़िया के 25 वर्षीय पुत्र राम पहाड़िया मंगलवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच घर से पास स्थित बंद पड़े खदान में नहाने के लिए गया था। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।खोजबीन के दौरान परिजन खदान के पास पहुंचे, जहां पानी के किनारे राम के कपड़े और नहाने का साबुन रखा मिला। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।सूचना मिलने पर हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू तथा अंचलाधिकारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।अधिकारियों की निगरानी में स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से खदान में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फिर भी कहीं कोई सुराग नहीं निकला था।कई घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम ग्रामीणों ने खदान के गहरे पानी से राम पहाड़िया का शव खोज निकाला। बताया जाता है कि सूचना के बावजूद एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी थी। इसके बावजूद स्थानीय लोगों और प्रशासन के सहयोग से खोज अभियान जारी रखा गया और अंततः शव बरामद कर लिया गया।घटना के बाद बेलपहाड़ी गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के घर चूल्हा तक नहीं जला और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

img 20260617 wa00286077033876025761151
img 20260617 wa00278824505339166221158

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!