अक्षय कुमार
कुजू। बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य रंजीत सिंह ने कहा कि भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की सभा में अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे दिसंबर 2014 में 177 देश के स्वीकृति के साथ संयुक्त राष्ट्र ने 2015 से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष बनाने का घोषणा की। तब से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया के करीब 190 देश में लगातार निरंतर मनाया जाता रहा है।


इसी कड़ी में श्री सिंह ने मौजूद विद्यार्थियों एवं अतिथियों को लंबा जीवन जीने के लिए, शरीर और मन के सामंजस्य , बेहतर स्वास्थ्य एवं मानसिक और आध्यात्मिक अनुशासन स्थापित हेतु नियमित योग अभ्यास अनिवार्य रूप से करने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक लचीलापन , रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित होती है। विद्यालय में मौजूद लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया जिनमें अनुलोम विलोम, कपालभाति ,भ्रामरी ताड़ासन, गरुड़ासन ,सर्वासन, वज्रासन ,धनुरासन ,इत्यादि शामिल रहा। मौके पर बैजनाथ प्रसाद ,भागीरथ प्रसाद , कालेश्वर महतो ,अशोक करमाली ,राहुल भगत, मोहम्मद साहिल, बलराम कुमार, रीता कुमारी, वंदना पांडे , बबीता कुमारी, सोनी गुप्ता , नेहा कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l










