Search

July 5, 2026 10:13 pm

कांवरियों की सेवा को लेकर व्याहुत कलवार समाज तैयार, 20वें निःशुल्क सेवा शिविर की रूपरेखा तय।

सफल संचालन के लिए पांच टीमों का गठन, डंडी बम, डाक बम और सामान्य कांवरियों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की सेवा को समर्पित व्याहुत कलवार समाज ने अपने 20वें निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में रविवार को पाकुड़ स्थित ब्याहुत विवाह भवन में संथाल परगना ब्याहुत कलवार महासभा के अंतर्गत गठित ब्याहुत कलवार सेवा समिति (बोलबम) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शिविर के सफल संचालन की विस्तृत रणनीति बनाई गई।
बैठक की शुरुआत कुलदेवता भगवान बलभद्र जी की सामूहिक आरती से हुई। इसके बाद पिछले वर्ष के आय-व्यय की समीक्षा की गई। आगामी सेवा शिविर के लिए धन संग्रह अभियान को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने हेतु पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया तथा सभी टीमों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में डंडी बम, डाक बम और सामान्य कांवरियों को निःशुल्क भोजन, पेयजल, विश्राम, साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्घाटन समारोह सहित शिविर की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर समिति के सभी सेवादारों को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में पाकुड़, हिरणपुर, अमड़ापाड़ा, महेशपुर, मोहनपुर, पोखरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सेवादार शामिल हुए। प्रमुख रूप से अशोक कुमार भगत, नारायण भगत, जय कृष्ण भगत, तारकेश्वर भगत, प्रदीप भगत, कैलाश भगत, भूतपूर्व सैनिक विश्वनाथ भगत, शंकर भगत, विजय भगत, पवन भगत, संजय भगत, राम नारायण भगत, अभिषेक भगत, रिंकू भगत, विश्वजीत भगत, मुकेश भगत, अमर भगत, दिलीप भगत, शंभू भगत, बद्री भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!