पाकुड़: मुफस्सिल थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो मामले में फरार चल रहे आरोपी साहिन शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मुफस्सिल थाना कांड संख्या 63/26, दिनांक 1 जून 2026 में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 85, 351(2), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज है।
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी पर थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में आरोपी ने नाबालिक लड़की से शादी की और उसे अपने घर ले गया, जहां पहली पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ प्रताड़ना की गई। मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





