पाकुड़िया। झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान और संगठन विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने कार्यकर्ताओं और BLA-2 को स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान के दौरान एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। उपासना मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाताओं को SIR अभियान की जानकारी दें और प्रपत्र भरने या दस्तावेज से जुड़ी किसी परेशानी में लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी पात्र नागरिक का नाम सूची से छूटने पर वह अपने मताधिकार से वंचित हो सकता है। इसलिए कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ अभियान में जुटें और यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र का कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए भी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आम लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। बैठक में झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने गांव, टोले और मोहल्ले के योग्य लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करें। बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देबीलाल हंसदाक ने भी अभियान को युद्धस्तर पर चलाने का आह्वान किया।
मौके पर प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक भगत, छोटू भगत, मैनेजर हेमब्रोम, नेगार अंसारी, निवारण मरांडी, कालिदास टुडू, विश्वजीत दास, मुसारफ हुसैन, सुभाषनी मुर्मू, बिनोद भगत, परमेश्वर मरांडी, गामालियाल टुडू, तोहिदुल शेख, नेजाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।





