Search

July 9, 2026 1:42 am

धर्मपुर मोड़–पाकुड़ सड़क की बदहाली पर पंकज मिश्रा ने लिया संज्ञान, एक सप्ताह में मरम्मत का दिया निर्देश

पाकुड़। झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के नेतृत्व में बुके और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान हाजी समद अली ने धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक की जर्जर सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। इस पर पंकज मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित संवेदक से टेलीफोन पर बात की और सड़क की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू करने का निर्देश दिया। बताया गया कि पंकज मिश्रा, ईस्टर्न रेलवे द्वारा कोलकाता में आयोजित बैठक में शामिल होकर लौटने के दौरान पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला सह सचिव जहूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, नगर सचिव नूर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, सोनू आलम, फुरकान शेख, नूर आलम अंसारी, अंसार अंसारी, जमीरुल शेख समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!