Search

July 12, 2026 3:06 am

डीएवी स्कूल में छुट्टी के बाद निकले छह कोबरा के बच्चे, समय रहते रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा।

बिजली पैनल रूम में मिले थे जहरीले सांप के बच्चे, वन्यजीव रेस्क्यूअर ने सभी को सुरक्षित पकड़ा।

पाकुड़/महेशपुर। महेशपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार दोपहर एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद परिसर के सीढ़ी के नीचे बने बिजली पैनल रूम में एक साथ छह कोबरा के बच्चे दिखाई दिए। उस समय स्कूल खाली हो चुका था, जिससे किसी भी छात्र या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यूअर तत्काल स्कूल पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। उन्होंने सभी छह कोबरा के बच्चों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वहां से निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान न तो किसी व्यक्ति को कोई नुकसान पहुंचा और न ही सांपों को किसी प्रकार की क्षति हुई। बताया गया कि यदि स्कूल संचालन के दौरान ये जहरीले सांप परिसर में निकल आते, तो बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। समय पर सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित हादसा टल गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने भी वन्यजीव रेस्क्यूअर की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और वन्यजीवों का भी सुरक्षित संरक्षण किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!