Search

August 7, 2026 11:37 pm

विधानसभा में गूंजा संताल परगना के भूमि सर्वे का मामला: लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

अंग्रेजों ने 10 साल में निपटाया, यहाँ 50 साल से जारी है खेल: हेमलाल

पाकुड़: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लिट्टीपाड़ा से विधायक हेमलाल मुर्मू ने संताल परगना क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पड़े भूमि सर्वे और बंदोबस्ती (सेटलमेंट) के कार्य को लेकर विधानसभा में पुरजोर आवाज उठाई।सदन को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि संताल परगना में पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से भूमि सर्वे का काम चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने अंग्रेजों के समय का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौर में मात्र 10 वर्षों के भीतर सर्वेक्षण और सेटलमेंट का कार्य पूरा कर लिया गया था। लेकिन आज दशकों बीत जाने के बाद भी यह काम अनिश्चितता के भंवर में लटका हुआ है और यह कहना मुश्किल है कि यह कब समाप्त होगा।

अधिकारियों और कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या पर सवाल

विधायक ने राज्य सरकार से सवाल किया कि क्या पाकुड़, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा जैसे संताल परगना के जिलों में भूमि सर्वे कार्य को पूरा कराने के लिए पर्याप्त संख्या में संबंधित अधिकारी, सहायक सेटलमेंट ऑफिसर और सहयोगी कर्मचारी तैनात हैं?उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार भी उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद कुछ अधिकारियों की तैनाती की गई थी। हेमलाल मुर्मू ने सरकार और संबंधित विभाग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की ताकि क्षेत्र के किसानों और भू-स्वामियों को भूमि सर्वे में हो रही देरी से राहत मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!