Search

September 16, 2026 12:53 am

गुरु पूर्णिमा पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को गुरु मानकर लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प।

पाकुड़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पाकुड़ शहर स्थित योग भवन में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और ध्वज वंदना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु की प्रेरणा और मार्गदर्शन ही व्यक्ति को सही दिशा में आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। संघ के स्वयंसेवकों के लिए भगवा ध्वज त्याग, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जो उन्हें निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्रहित और समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का प्रण लिया। साथ ही समाज में आपसी एकता, सद्भाव और राष्ट्र भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!