Search

July 8, 2026 10:01 pm

बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्रों को चालू कराने में विधायक हेमलाल मुर्मू की पहल रंग लाई।

प्रशांत मंडल

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू की पहल पर जिले के दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। विधायक ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर तालपहाड़ी पंचायत के डुमरिया में करीब 12-14 वर्ष से बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द चालू कराने तथा हिरणपुर प्रखंड में जर्जर भवन में संचालित स्वास्थ्य केंद्र को नए भवन से संचालित कराने की मांग रखी। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को पहले विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया था। उनकी लगातार पहल के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने 7 जुलाई 2026 को विभाग के अपर मुख्य सचिव को दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हेमलाल मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों स्वास्थ्य केंद्र जल्द शुरू होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। विधायक ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!