Search

July 10, 2026 12:50 am

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान, शिविर में पहले ही दिन 46 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन।

प्रशांत मंडल

पाकुड़। जिले में वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में जिला परिवहन कार्यालय की पहल रंग लाने लगी है। गुरुवार को लिट्टीपाड़ा अंचल कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस (नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति) शिविर के पहले दिन ही 46 लोगों ने आवेदन किया, जिनका त्वरित निष्पादन कर पात्र आवेदकों को मौके पर ही लर्नर लाइसेंस प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश तथा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रखंड स्तर पर ही सरल, पारदर्शी और सुलभ तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है। जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी एवं लिट्टीपाड़ा के अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने लाभुकों को लर्नर लाइसेंस सौंपते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रखंड स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर के दौरान वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, हिट एंड रन दुर्घटना मुआवजा योजना, गुड सेमेरिटन (रहवीर) योजना, कैशलेस उपचार सुविधा तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।
जिला परिवहन कार्यालय ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं और सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी, अंचल अधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार, वरीय प्रधान लिपिक बरियर हेंब्रम, सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य तथा जिला परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

img 20260709 wa00311431892751961574743
img 20260709 wa00303965679696484903817

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!