Search

July 11, 2026 10:31 pm

पाकुड़ में मजबूत होगा तैलिक साहू समाज, अब प्रखंड और नगर स्तर पर गठित होंगी कमेटियां

30 जुलाई को आनंद कॉलोनी में जुटेगा समाज, 21 को तलवाडांगा में होगी अगली बैठक।

पाकुड़: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (पाकुड़ प्रखंड व नगर) की एक महत्वपूर्ण बैठक आनंद कॉलोनी, कॉलेज रोड स्थित राजू नंदन साहा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुशील कुमार साहा ने की। बैठक में समाज को एकजुट करने, सामाजिक कल्याण योजनाओं को गति देने और संगठन का विस्तार करने पर गंभीर मंथन हुआ।महासभा ने निर्णय लिया है कि समाज की आवाज को बुलंद करने और धरातल पर काम करने के लिए जल्द ही प्रखंड और नगर कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके तुरंत बाद जिला कमेटी का गठन भी किया जाना प्रस्तावित है। समाज में निरंतर संवाद बना रहे, इसके लिए तय हुआ कि बैठकें अलग-अलग क्षेत्रों में समय-समय पर होती रहेंगी। इसी कड़ी में अगली बैठक 21 जुलाई को तलवाडांगा में दीपक साहा के आवास पर रखी गई है।बैठक के दौरान संकल्प लिए गए कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सबसे पहले प्रखंड और नगर स्तर की टीमें सक्रिय करने व कमेटियों को अंतिम रूप दिया जाएगा और व्यापक रणनीति बनाने के लिए 30 जुलाई को राजू नंदन साहा के बड़ी अलीगंज स्थित आवास पर एक वृहद बैठक होगी, जिसमें सभी प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया गया है।बैठक में मुख्य रूप से अशोक कुमार साहा, श्रवण कुमार साहा, अनिल कुमार साहा, सहदेव कुमार साहा, सुशील कुमार, जनार्दन साहा, भूतनाथ साहा, जय प्रकाश साहा, राजू नंदन साहा, काली चरण साहा, शिव प्रसाद साहा और राजेश कुमार साहा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। अंत में सभाध्यक्ष ने पिछली बैठकों की समीक्षा की और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!