Search

August 27, 2026 12:58 am

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से मारपीट में तीन घायल, एक की आंख में गंभीर चोट।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): आपसी विवाद में बीते नो जुलाई को मोहनपुर में हुई मारपीट में तीन व्यक्ति घायल हो गया। इसको लेकर शनिवार देरशाम थाना में दर्ज मामले में गांव के ही आठ लोगो को आरोपी बनाया गया है। गांव के जुबेदा बीबी ने आरोप लगाते हुए बताई की दोपहर दो बजे खेत से घर लौटी तो गांव के ही मेहरुद्दीन मोमिन , रियाजुद्दीन मोमिन , ताजमुद्दीन मोमिन , तैमून बीबी , तैमुद्दीन मोमिन , सैमुद्दीन मोमिन , अमन अंसारी व मजीद मोमिन सभी एकमत होकर लाठी ,डंडे से लैस होकर आया व मेरे घर मे घुसकर मारपीट करने लगा। मुझे लाठी से मारा व लोकलज्जा भी भंग किया। इस बीच मेरे पति हुसैन मोमिन बचाने आने पर इन्हें भी मारकर बेहोश कर दिया। इस दौरान देवर की बेटी रजिया खातून को लाठी से मारकर घायल कर दिया। वही मेरे भैसुर जलाल मोमीन बीचबचाव करने पर लाठी से सिर में वार किया। जिससे इनके आंख में गम्भीर चोट आई। जाते जाते सभी आरोपियों ने हमे जान से मारने की धमकी दिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!