Search

August 28, 2026 12:15 am

सेवानिवृत्त प्राचार्या एंजेलिना सोरेन का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

पाकुड़। रानी ज्योतिर्मय बालिका उच्च विद्यालय, पाकुड़ की सेवानिवृत्त प्राचार्या मिस एंजेलिना सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत, पूर्व छात्राओं और शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वह लगभग आठ से दस वर्ष पूर्व विद्यालय से सेवानिवृत्त हुई थीं। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पाकुड़ के भगतपाड़ा स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, पूर्व छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मिस एंजेलिना सोरेन अपने अनुशासित कार्यशैली, सरल स्वभाव और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षणिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनका पैतृक निवास सोनाजोड़ी में है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सोनाजोड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!