Search

July 13, 2026 9:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दो ट्रांसफार्मर चोरी, पूरे गांव की बिजली गुल; ग्रामीणों ने जल्द बहाली और कार्रवाई की मांग।

पाकुड़िया (पाकुड़): पाकुड़िया थाना क्षेत्र की खक्सा पंचायत अंतर्गत दोमुहानी गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग के दो 16 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। एक ट्रांसफार्मर स्कूल के समीप और दूसरा फुटबॉल मैदान के पास लगा था। घटना के बाद गांव के दर्जनों परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गोमस्ता हेंब्रम ने बताया कि शुक्रवार रात गांव के लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर दोनों ट्रांसफार्मरों को खोलकर अपने साथ ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पाकुड़िया थाना और बिजली विभाग को इसकी सूचना दी।
ग्रामीणों ने चोरी में शामिल लोगों की जल्द पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अविलंब नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ट्रांसफार्मर चोरी होने से पूरे गांव में बिजली ठप है। इससे लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो गई है, जबकि विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बुरी तरह बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द बिजली बहाल नहीं होने पर आंदोलन करने को विवश होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!