Search

July 18, 2026 1:29 am

दो सप्ताह में बंदोबस्ती के कागजात जमा करें दुकानदार, नहीं तो होगी कार्रवाई।

हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): हिरणपुर बाजार स्थित जबरदहा स्थित केसर ए हिन्द जमीन में संचालित बंदोबस्ती दुकानों की प्रपत्र दो सप्ताह के अंदर जमा करने का निर्देश अंचल प्रशासन लिट्टीपाड़ा के द्वारा दी गई है। अंग्रेज शासन काल से संचालित सभी दुकानों का एक वर्ष के लिए बंदोबस्ती दी गई है। जो हर वर्ष नवीनीकरण कराना आवश्यक है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 को की गई सर्वे में 304 दुकान संचालित रहने की जानकारी अंचल प्रशासन को मिली थी। इस बीच अभी तक काफी संख्या में दुकानों की किसी कारणवश नवीनीकरण नही हो पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दुकानों की नवीनीकरण हो गया है। पर अधिकांश दुकानों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन के द्वारा यदि सघन रूप से इसकी जांच की जाय तो कई चौकाने वाले तथ्य सामने आएगा। इस सम्बंध में सीओ लिट्टीपाड़ा पवन कुमार ने बताया कि कर्मियों द्वारा व्यापक रूप से दैनिक हाट की सर्वे की जा रही है। वही दुकानदारों को बंदोबस्ती सम्बन्धी प्रपत्रों की मांग की गई है। इसको लेकर सम्बन्धित दुकानदारो को नोटिश भी की जा रही है। बंदोबस्ती एक वर्ष तक ही वैध है। इसको लेकर सघन जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!