Search

September 5, 2026 11:11 pm

गलत चालान पर थाने पहुंचा पीड़ित, बाइक नंबर की गड़बड़ी की जांच शुरू

जांच में जुटा गोड्डा परिवहन विभाग।

हिरणपुर (पाकुड़): बीते 13 जुलाई को हिरणपुर निवासी सौमित्र सेन के नाम से बिना हेलमेट के गोड्डा परिवहन विभाग द्वारा एक हजार की चालान काटा गया था। इसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने हिरणपुर थाना में लिखित कर कहा है कि गोड्डा जिला अंतर्गत पथरगामा थाना द्वारा बिना हेलमेट के बाइक संख्या जेएच 16 के 6677 को पाकर परिवहन विभाग द्वारा एक हजार की चालान काटा गया है। जबकि इस तारीख को मैं सरकारी कार्यवश हिरणपुर में ही था। मुझे सन्देह है कि मेरी बाइक संख्या की गलत रूप से दुरुपयोग कर संचालित किया जा रहा है। इस सम्बंध में गोड्डा परिवहन विभाग के सहायक पदाधिकारी विवेक कुमार से सम्पर्क करने पर बताया कि पथरगामा पुलिस द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। हो सकता है कि बाइक संख्या की नम्बर अंकित करने में गलती हो गई होगी। इस मामले को लेकर आवश्यक जांच की जा रही है। बताते चले कि इस घटना को लेकर बीते 15 जुलाई को दैनिक जागरण में ‘ बाइक हिरणपुर में , चालान कट रही है गोड्डा में ‘ शीर्षक पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!