Search

September 5, 2026 11:52 pm

हटिया में खरीदारी करने गए युवक की बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर सब्जी हटिया परिसर में सोमवार शाम बाइक चोरी की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के तालझारी निवासी कंचन साहा अपनी बाइक (जेएच-18एफ-0839) एक दुकान के सामने खड़ी कर सब्जी हटिया में खरीदारी करने गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने हिरणपुर थाना पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!