Search

July 19, 2026 1:30 am

दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर संपन्न, 105 आवेदकों को मिला लाइसेंस।

इकबाल हुसैन

पाकुड़। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में जिला परिवहन कार्यालय की पहल लगातार जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश तथा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में महेशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) शिविर का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। शिविर के पहले दिन 50 और दूसरे दिन 59 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार दो दिनों में कुल 109 आवेदन मिले, जिनमें से निर्धारित परीक्षा में सफल 105 आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस वितरित किया गया। अंतिम दिन 59 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 55 आवेदकों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर लाइसेंस हासिल किया। इस तरह कुल प्राप्त आवेदनों के लगभग 98 प्रतिशत का निष्पादन किया गया। लर्निंग लाइसेंस का वितरण अंचल अधिकारी संजय सिन्हा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने किया। अधिकारियों ने आवेदकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का संकल्प भी दिलाया। शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, हिट एंड रन मुआवजा योजना, गुड सेमेरिटन (रहवीर) योजना, कैशलेस उपचार सुविधा, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी ने जिले के पात्र नागरिकों से 20 और 21 जुलाई को पाकुड़िया प्रखंड में आयोजित होने वाले लर्निंग लाइसेंस शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन कार्यालय आम लोगों तक परिवहन सेवाएं पहुंचाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर रहा है।
शिविर में अंचल अधिकारी संजय सिन्हा, बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर, वरीय प्रधान लिपिक बरियार हेंब्रम, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

img 20260718 wa00087455174799282904787
img 20260718 wa00071427233547365517505

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!