Search

July 22, 2026 3:48 am

दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर, आवेदकों को मिला लाइसेंस।

पाकुड़िया। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में कुल 103 आवेदकों को लाइसेंस वितरित किया गया। शिविर के पहले दिन 52 और दूसरे दिन 51 आवेदन प्राप्त हुए। निर्धारित टेस्ट में सफल सभी आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया। अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने सफल आवेदकों को लाइसेंस वितरित किया। इस दौरान नागरिकों और वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही हिट एंड रन मुआवजा योजना, गुड सेमेरिटन, कैशलेस ट्रीटमेंट और आपदा प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर इनके लाभ लेने के तरीके बताए गए।
जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी ने जिले के पात्र नागरिकों से अपील की कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया जिला परिवहन कार्यालय में पूरे वर्ष संचालित होती है। नागरिक वैध लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
कार्यक्रम में वरीय प्रधान लिपिक बरियार हेंब्रम, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सहित जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

img 20260721 wa00356758966042126522450
img 20260721 wa00346917750652888673138

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!