पाकुड़। रथ यात्रा के दौरान नगर थाना के सामने उमड़ी भीड़ में उचक्कों ने एक महिला का पर्स चोरी कर लिया। पुराना सदर अस्पताल बड़ी अलीगंज निवासी प्रेमलता कुमारी ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को वह अपने बच्चे के साथ रथ दर्शन के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उनका लाल रंग का पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स पर ‘दीपक ज्वेलर्स पूर्णिया, बिहार’ लिखा था। उसमें करीब पांच से छह हजार रुपये नकद थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read: योग दिवस की धूम, जिले में शिक्षण संस्थानों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश।






