Search

July 23, 2026 1:16 am

बीआरसी में 44 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण।

व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, ब्रेल किट और श्रवण यंत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिले

पाकुड़। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को पाकुड़ बीआरसी में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 44 दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर, मोटराइज्ड व सामान्य ट्राइसाइकिल, ब्रेल किट, श्रवण यंत्र, बैसाखी और टीएलएम किट वितरित किए गए। ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. ज्ञानेंदु कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। सहायक उपकरण मिलने से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजमर्रा के कार्यों में भी सुविधा होगी।
मौके पर एलिम्को रांची के डॉ. धनंजय मंडल, डॉ. रवि कुमार, हर्ष कटियार, रिसोर्स शिक्षक जयंत कुमार सरकार और संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20260722 wa00427154865825889539113
img 20260722 wa00435434598448409535188

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!