Search

July 25, 2026 1:32 am

रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे टोटो-टेम्पो चालकों को बांटे फल व खाद्य सामग्री।

राजकुमार भगत

पाकुड़। उल्टा जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति, छोटी अलीगंज, पाकुड़ की ओर से सेवा कार्य किया गया। समिति के सदस्यों ने रथ यात्रा और मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने में जुटे टोटो एवं टेम्पो चालकों के बीच 110 फल एवं खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए। समिति के कन्वीनर रवि ठाकुर ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान टोटो और टेम्पो चालक पूरे दिन श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान और सेवा भावना के तहत समिति की ओर से यह पहल की गई। सेवा कार्य में समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. देवकांत ठाकुर, साईं सात्विक, ओम कुमार, सत्यम कुमार, खुशी कुमारी एवं सोनी कुमारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समिति के सदस्यों ने कहा कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा के संदेश ‘सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो’ से प्रेरणा लेकर समिति समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा कार्य करती है। ‘मानव सेवा ही माधव सेवा है’ की भावना के साथ भविष्य में भी जनसेवा के कार्य जारी रहेंगे। खाद्य सामग्री प्राप्त करने वाले टोटो एवं टेम्पो चालकों ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!